फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   group of cab loot, one arrest

कैब लूटने वाले गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2020 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
group of cab loot, one arrest
गुरुग्राम। सेक्टर-49 में कैब चालक को बंधक बनाकर लूटपाट मामले में चार दिन बाद पुलिस को पहली सफलता मिल गई। पुलिस की सीआईए यूनिट सेक्टर-39 ने गिरोह के एक बदमाश को शनिवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि बदमाश से वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

8 जुलाई को झज्जर के बेरी निवासी चालक संदीप कुमार दो युवतियों को दिल्ली द्वारका लेकर जा रहा था, जब वह सोहना रोड पर पहुंचा तो सफेद रंग की एक कार ने कैब को ओवरटेक करते हुए रुकवा लिया। तीन युवक कार से उतरकर आए। लड़कों को देखकर युवतियां अपनी जान बचाने के लिए कैब से उतरकर भाग गई। तभी युवक आए और चालक की आंख पर मुक्का मारकर उसे बंधक बना लिया। बदमाश बंदूक दिखाकर चालक को सोहना रोड की तरफ ले गए लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गोली मारने की धमकी देते हुए चालक से 50 हजार नकदी, एटीएम समेत अन्य दस्तावेज और कैब लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन बदमाशों की पकड़ में नहीं आने पर केस सीआईए सेक्टर-39 को सौंप दिया गया।
शनिवार रात को यूनिट ने हीरो होंडा चौक के पास से गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान शिकोहपुर निवासी एकांत यादव के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाश से लूटे गए 4210 रुपये बरामद किए। बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed