Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government working to increase farmers' income: Dalal

किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही सरकार : दलाल

Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government working to increase farmers' income: Dalal
गुरुग्राम। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि नीतियों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को यदि किसी अन्य प्रदेश की कृषि नीति बेहतर लगती है तो बताएं, हम उसे लागू करेंगे। कृषि मंत्री शनिवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर किसान अभियान के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला व भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के सुझावों पर नीतियां बन रही हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हरियाणा सहित पूरे देश में कृषि क्षेत्र में बदलाव का दौर जारी है। हरियाणा में किसानों की खेती पूर्णत: जोखिम मुक्त है। फसल बेचने के लिए बाजार उपलब्ध हैं। किसानों से रसायन मुक्त खेती करने का आह्वान करते हुए कहा कि रसायन भूमि की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता के साथ सेहत को भी प्रभावित करते हैं। दूषित उत्पादन से मानवता का शोषण रोकने की जरूरत है। इसके लिए केमिकल फ्री खेती की नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत किसानों का दो साल का उत्पादन घाटा सरकार उठाएगी। फसल अवशेष न जलाएं। उन्होंने किसानों को जागरूक करने के लिए शुरू हुई झंडा व कलश यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्रह्माकुमारी राजकुमारी, डीडी किसान चैनल के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक डॉ मनोज कुमार पटोरिया, उत्तर प्रदेश के कृषि निदेशालय के सहायक निदेशक बद्री विशाल तिवारी, ब्रह्माकुमारी संस्थान के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के निदेशक पीके यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में हरियाणा व अन्य प्रदेशों से आए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों सहित काफी संख्या में प्रगतिशील किसान व मातृ शक्ति भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल आने का न्योता दिया
भारत में नेपाल के उप राजदूत रामप्रसाद सुबेदी ने कहा कि भारत-नेपाल के संबंध त्रेता युग से ही प्रगाढ़ रहे हैं। उन्हें खुशी है कि मां जानकी की इस पावन धरा पर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की सार्थक मुहिम की शुरुआत हुई है। भूमि, जल व अन्य प्राकृतिक संसाधनों को स्वच्छ रखते हुए उत्पादन की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। उन्होंने आयोजकों को नेपाल आने का न्योता दिया। कृषि विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि किसान बदलाव के साथ जुड़ें। इससे उनकी आय बढ़ेगी। कार्यक्रम आयोजक ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने अभियान की जानकारी दी। कहा कि अभियान भारत के आत्मनिर्भर अभियान में सार्थक भूमिका निभाएगा इसलिए किसान मनोबल को मजबूत करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed