फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government sought objection on Gurugram Municipal Corporation ward ban

Gurugram News: गुरुग्राम नगर निगम वार्डबंदी पर सरकार ने मांगी आपत्ति

Mon, 28 Aug 2023 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Government sought objection on Gurugram Municipal Corporation ward ban
गुरुग्राम नगर निगम वार्डबंदी पर सरकार ने मांगी आपत्ति
विज्ञापन

-आठ सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मौजूदा वर्ष में नगर निगम गुरुग्राम में होने वाले आम चुनावों के लिए वार्डबंदी पूरी कर ली गई है। अब सरकार के पास भेजे गए प्रस्ताव पर सरकार की ओर से प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित व्यक्ति उपायुक्त कार्यालय में अपनी मांग दर्ज करा सकता है।

जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि सरकार की ओर से जारी प्रारंभिक अधिसूचना के तहत नगर निगम गुरुग्राम की वार्डबंदी की प्रति https://ulbharyana.gov.in और डीसी कार्यालय में उपलब्ध है। वार्डो के परिसीमन से संबंधित कोई भी व्यक्ति दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। वह आठ सितंबर की शाम पांच बजे तक लिखित रूप में उपायुक्त कार्यालय में दे सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने बताया कि उपरोक्त तिथि के बाद कोई भी दावा या आपत्ति मान्य नही होंगे। साथ ही यह समझा जाएगा कि वार्डबंदी पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से म्युनिसिपल एक्ट में किए गए बदलाव के तहत नगर निगम गुरुग्राम को कुल 36 वार्ड में विभाजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed