{"_id":"61f0352739f7001d6f791647","slug":"goods-vehicles-will-be-able-to-go-to-delhi-only-after-this-afternoon-gurgaon-news-noi628838013","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात से गुरुग्राम की सीमा में रोके गए मालवाहक वाहन, दोपहर बाद ही जाएंगे दिल्ली 17-57-34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात से गुरुग्राम की सीमा में रोके गए मालवाहक वाहन, दोपहर बाद ही जाएंगे दिल्ली 17-57-34
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के चलते मालवाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश मंगलवार की रात से बंद कर दिया गया। गुरुग्राम की सीमा में ही दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को रोक लिया गया। अन्य को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे से गंतव्य को भेजा गया। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद ही वाहनों को दिल्ली भेजा जाएगा। इसके लिए आठ जगह पर नाके लगाए गए हैं।
मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे से यातायात पुलिस ने दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों को सीमा में ही रोक लिया। जयपुर की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों को डायवर्ट कर पचगांव से केएमपी निकाला गया। यहां से जाने वाले मालवाहक वाहनों को शंकर चौक, हीरो होंडा चौक, महरौली बॉर्डर, सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर से डायवर्ट कर केएमपी पर भेजा गया। पचगांव के पास ही दिल्ली जाने वाले वाहनों को खड़ा कराया गया। सोहना रोड पर एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते सड़क संकरी है। इस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात की रफ्तार धीमी रही। वहीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क किनारे भी दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहन खड़े रहे। डीसीपी ट्रैफिक आरएस तोमर ने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े मालवाहक वाहनों को ही दिल्ली जाने की अनुमति दी गई। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद ही वाहनों को दिल्ली की तरफ भेजा जाएगा। इसके लिए करीब सवा दो सौ यातायात पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
--------