फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Good News: Sarhaul Uturn Underpass will open on Delhi-Jaipur Highway from October 15

खुशखबरी: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 15 अक्तूबर से खुलेगा सरहौल यूटर्न अंडरपास, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

Thu, 16 Sep 2021 10:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Sep 2021 10:30 PM IST
सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सरहौल यूटर्न अंडरपास 15 अक्तूबर से खुलेगा। सरहौल यूटर्न अंडरपास के खुलने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Good News: Sarhaul Uturn Underpass will open on Delhi-Jaipur Highway from October 15
जायजा लेते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण का जायजा लेने के लिए सोहना के गांव लोहटकी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित सरहौल यूटर्न अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसे 15 अक्तूबर को खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सरहौल यूटर्न अंडरपास के खुलने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह देश के लिए अभिमान का विषय है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काफी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इसके जरिये दिल्ली से मुंबई 12-12:30 घंटे में पहुंच सकेंगे। करीब 10400 करोड़ की लागत से इसका 160 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरेगा, जिसमें से 130 किलोमीटर का हिस्सा पूरा हो चुका है। नूंह व पलवल को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए कई जगह इंटरचेंज के माध्यम से भी कनेक्टिविटी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में पड़ने वाले हिस्से में 6 स्थानों पर वे-साइड सुविधाएं बनाई जाएंगी। इनमें यात्रियों के लिए, रिजोरेड, रेस्तरां, डोरमेट्री, अस्पताल, फूड कोर्ट, फ्यूट स्टेशन, गैराज पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दुर्घटना होने पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हेलिकॉप्टर सर्विस व ड्रोन की भी सुविधा मिलेगी। 

डीएनडी, आश्रम, बदरपुुर, फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में जाम नहीं लगेगा

इसमें से दिल्ली से दौसा तक 214 किलोमीटर का काम मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को डीएनडी, फरीदाबाद व बल्लभगढ़ से जोड़ने के लिए करीब 60 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। डीएनडी से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए तीन पैकेज में काम किया जाएगा। इसके तहत करीब 5 हजार करोड़ की लागत से 6 लेन का निर्माण किया जाएगा, जिसे 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीएनडी, आश्रम, बदरपुुर, फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में ट्रैफिक जाम की समस्या हल होगी।

निर्माण में 8 प्रतिशत प्लास्टिक कचरे का प्रयोग
एक सवाल के जवाब में गडकरी ने बताया कि सड़क निर्माण में 8 प्रतिशत प्लास्टिक कचरे का प्रयोग किया जा रहा है। इसके बारे में उनके मंत्रालय ने एक अधिसूचना भी जारी कर रखी है। इसके अलावा टायर, रबड़, कचरे का मिश्रण करके उसकी गुणवत्ता को बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 7 साल पहले मोदी सरकार बनी और उस समय महाराष्ट्र से आकर नितिन गडकरी केंद्र में मंत्री बने थे, तब यह कहावत थी कि गडकरी महाराष्ट्र में हाईवेज के फादर हैं। गडकरी ने हरियाणा व देश में राष्ट्रीय राजमार्ग का जाल बिछाने का काम किया है, इसलिए इन्हें देश के हाईवेज का फादर कहा जा सकता है।

2022 में पूरा होगा गुरुग्राम-सोहना रोड का निर्माण
गुरुग्राम से सोहना तक करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से 21.65 किलोमीटर का एनएच-2 (48) का गुरुग्राम से सोहना तक निर्माण कार्य चल रहा है। बादशाहपुर से भोंडसी तक 5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। यह काम मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे पर सीएम पर ली चुटकी

इस अवसर पर सीएम पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनोहर लाल ने 8 किलोमीटर का एक द्वारका एक्सप्रेसवे हाईवे मुझ पर डाल दिया। मुझे लग रहा था कि 8 किलोमीटर की परियोजना है। 50-100 करोड़ रुपये की लागत आएगी करा दूंगा, लेकिन बाद में पता चला कि इसमें 10 हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा। मैं बात का पक्का है हूं बोल दिया तो कराया।  

जाम मुक्त करने के लिए खर्च किए 1004 करोड़
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली से गुरुग्राम मार्ग को ट्रैफिक मुक्त करने के लिए 1004 करोड़ का काम पूरा हो चुका है। इफ्को चौक, राजीव चौक, सिग्नेचर चौक पर फ्लाईओवर व अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, दिल्ली-गुुरुग्राम-किशनगढ़ रोड के निर्माण के लिए 1200 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस दौरान गडकरी ने कहा कि एयरपोर्ट से उतरने पर धौलाकुआं के पास जाम लगता है, जिसको देखते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन को अन्य शिफ्ट करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed