फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gold chain snatched from the neck of a sleeping woman in train

Gurugram News: ट्रेन में सो रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Mon, 08 Sep 2025 05:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched from the neck of a sleeping woman in train
गुरुग्राम। मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन में 18 अगस्त को महिला के गले से सोने की चेन झपटने की शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली के कर्त्तव्य पथ क्षेत्र स्थित सेंट्रल विस्टा टावर निवासी व केंद्रीय सचिवालय में तैनात अधिकारी हेमंत लक्षर ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में शिकायत दी है। गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में 20 दिन बाद शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह पत्नी के साथ मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन-22996 में जयपुर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन सफर कर रहे थे। गुरुग्राम क्षेत्र के गढ़ी हरसरू जंक्शन के पास सुबह करीब 5.20 बजे ट्रेन रुकने के बाद चली थी तो सीट पर सो रही पत्नी के गले से एक व्यक्ति 12 ग्राम सोने की चेन व दो ग्राम पैंडेंट झपटकर भाग गया। जांच अधिकारी सूरत पाल ने बताया कि जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed