{"_id":"65bd4bb58ce6b352c50cef46","slug":"gold-and-diamond-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-female-captains-house-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24600-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला कैप्टन के घर से लाखों के सोने और हीरे के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला कैप्टन के घर से लाखों के सोने और हीरे के जेवर चोरी
विज्ञापन
घरेलू सहायिका व उसके पति पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में महिला कैप्टन के घर से घरेलू सहायिका व उसके पति द्वारा लाखों के सोने और हीरे के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एमजी रोड स्थित एस्सेल टावर निवासी कैप्टन आकांक्षा वर्मा ने बताया कि उसने जून 2023 में काम करने के लिए घर पर घरेलू सहायिका सुलेखा और उसके पति को रखा था। अक्तूबर 2023 में उनके घर से पर्स चोरी हो गया। जिसमें छह हजार रुपये थे। सुलेखा से पूछने पर उसने चोरी करने की बात मानी और अगले दिन आकर पर्स को लौटा दिया। इसके बाद उसे काम से निकाल दिया गया था। अब जब उन्होंने घर की अलमारी की जांच की तो पता चला कि घर से लाखों रुपये कीमत के सोने व हीरे के जेवरात गायब हैं। जिनको घरेलू सहायिका और उसके पति ने चोरी किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।