{"_id":"6052416a8ebc3e59166354ab","slug":"going-to-alwar-and-palwal-will-be-expensive-from-october-gurgaon-news-noi571929862","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर से महंगा हो जाएगा अलवर और पलवल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर से महंगा हो जाएगा अलवर और पलवल जाना
विज्ञापन
गुरुग्राम। भोंडसी-गहमरोज सीमा पर अक्तूबर से नया टोल प्लाजा स्थापित होने के बाद पलवल, नूंह और अलवर की ओर जाना महंगा हो जाएगा। इन दिनों इस सिक्सलेन हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी ओरियंटल प्राइवेट लिमिटेड तेजी से 23 लेन का टोल प्लाजा बना रही है। जिसमें कैंटीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। टोल की राशि कितनी होगी, इस बारे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से उसी समय निर्णय लिया जाएगा।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए अलवर तक के लिए सिक्सलेन हाईवे का निर्माण कर रहा है। जिसमें गुरुग्राम के राजीव चौक से आगे भोंडसी-गहमरोज सीमा पर अत्याधुनिक सुविधायुक्त टोल प्लाजा तैयार किया जा रहा है। जिसका निर्माण मई में पूरा होने की उम्मीद है। लेकिन टैक्स तभी लगेगा जब सोहना तक सिक्सलेन रोड का निर्माण हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से अलवर तक के सफर में गुरुग्राम के इस टोल पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इस स्थान पर टोल प्लाजा के बनने के बाद नए राजमार्ग से होकर मेवात, पलवल और सोहना व दक्षिण हरियाणा के जिलों में जाने वाले करीब 50 हजार वाहनों को टोल अदा करना होगा।
टोल पर बनेगा हाईवे नेस्ट
एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार सोहना रोड पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर ‘हाईवे नेस्ट’ का निर्माण भी किया जा रहा है। यहां आधुनिक कैंटीन बनेगी, जिसमें स्नैक्स, चाय, कॉफी वेंडिंग मशीन और एक वाटर एटीएम की व्यवस्था होगी। इसी के पास शौचालय भी होगा। इस स्थान पर वीडियो निगरानी सिस्टम भी होगा। वहीं इसके अलावा सोहना रोड टोल प्लाजा पर कंजेशन की रियल-टाइम मैपिंग की व्यवस्था भी कराई जा रही है। प्रत्येक टोल लेन पर उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगे होंगे। जिनमें कमांड और कंट्रोल रूम को रियल-टाइम फीड करने के साथ-साथ फास्टैग सेवाओं के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले स्कैनर की भी व्यवस्था कराई जा रही है। जिससे कि फास्टैग को रीड करने में देरी न हो। सभी वाहन इसके लिए थोड़ी देर ही रुकें। ऐसा होने पर जाम से राहत मिलेगी।