फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA takes action in Khedawas, demolishes illegal two-storey building

Gurugram News: खेड़ावास में जीएमडीए की कार्रवाई, अवैध दो मंजिला भवन ध्वस्त

Wed, 13 May 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
GMDA takes action in Khedawas, demolishes illegal two-storey building
कारण बताओ नोटिस और पुनर्स्थापन आदेश भी किए थे जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की प्रवर्तन शाखा ने फर्रुखनगर के खेड़ावास गांव में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। अभियान में 800 वर्ग गज में बने अवैध दो मंजिला भवन को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण पंजाब अनुसूचित सड़कें व नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 के प्रावधानों का उल्लंघन कर किया गया था।



जानकारी के अनुसार उक्त भवन में अवैध रूप से एक विद्यालय संचालित किया जा रहा था। विद्यालय के अनधिकृत संचालन को लेकर विभिन्न जन शिकायत मंचों पर कई शिकायतें दर्ज हुई थीं। यह मामला समाधान शिविरों में भी उठाया गया था, जबकि भूमि सीमांकन से जुड़ा विवाद उच्च न्यायालय और स्थानीय न्यायालय में विचाराधीन है। कारण बताओ नोटिस और पुनर्स्थापन आदेश भी जारी किए गए थे। लगातार उल्लंघनों को देखते हुए जीएमडीए ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से भूमि का सीमांकन कराया और बाद में पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन



अभियान फर्रुखनगर पुलिस की मौजूदगी में चलाया गया, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। कार्रवाई में दो जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। जीएमडीए के डीटीपी व नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने कहा कि नियंत्रित क्षेत्रों में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed