फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA is reducing the height of the grill in Sector 30/31

Gurugram News: सेक्टर-30/31 की ग्रिल की ऊंचाई घटा रहा जीएमडीए

Sun, 25 Oct 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
GMDA is reducing the height of the grill in Sector 30/31
एक साल पहले लगाई ऊंची ग्रिल अब आधी काट रहा जीएमडीए
विज्ञापन


फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अब सेक्टर-30/31 डिवाइडिंग रोड के सेंट्रल वर्ज पर लगाई गई ऊंची ग्रिल की ऊंचाई कम कर रहा है। करीब एक साल पहले यहां लगभग पांच फीट ऊंची ग्रिल लगाई गई थी। अब इसे बीच से काटकर छोटा किया जा रहा है। ग्रिल को काटने के फैसले से जीएमडीए की योजना और कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जीएमडीए ने करीब एक साल पहले शहर की कुछ प्रमुख सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर ग्रिल लगवाई थीं। इसका उद्देश्य सड़क के बीच निर्धारित हिस्से को सुरक्षित रखना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना था। हालांकि, ऊंची ग्रिल के कारण सड़कों की सुंदरता प्रभावित होने की शिकायतें सामने आईं। इस मामले को विधायक मुकेश शर्मा ने भी जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सामने उठाया था। इसके बाद प्राधिकरण ने ग्रिल की ऊंचाई कम करने का फैसला लिया। ऐसी ग्रिल बसई रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, अतुल कटारिया और शीतला माता रोड, सेक्टर-30 रोड व कन्हई रोड प्रमुख हैं। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता शेखर नांदल ने बताया कि सेक्टर-30/31 डिवाइडिंग रोड पर लगी ग्रिल की ऊंचाई कम की जा रही है। इसी तरह शीतला माता रोड पर भी ग्रिल काटी जाएगी।
विज्ञापन

सनसिटी सेक्टर-54 के पूर्व महासचिव वीएमके सिंह ने कहा कि जीएमडीए जैसी संस्था की योजना में इस तरह की कमी सामने आना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ग्रिल लगाने और अब उन्हें काटने से आम लोगों के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। कांग्रेस के जिला प्रधान ग्रामीण वर्धन यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार के विकास कार्यों की तस्वीर है। यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान अभिषेक यादव ने भी जीएमडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed