फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMCBL management will operate AC Gurugram city buses on its own.

Gurugram News: एसी गुरुगमन सिटी बसों का स्वयं संचालन करेगा जीएमसीबीएल प्रबंधन

Wed, 13 Sep 2023 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
GMCBL management will operate AC Gurugram city buses on its own.
एसी गुरुगमन सिटी बसों का स्वयं संचालन करेगा जीएमसीबीएल प्रबंधन
विज्ञापन


- वर्तमान में उबर कंपनी के माध्यम से किया जा रहा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की चार एसी गुरुगमन सिटी बस उबर कंपनी के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग होने के कारण निर्धारित स्टॉपेज से ही सवारियां बैठती हैं। ये बसें जीएमसीबीएल को ज्यादा आर्थिक फायदा नहीं दे पा रही। ऐसे में आगामी एक अक्तूबर से जीएमसीबीएल प्रबंधन स्वयं इन एसी बसों का संचालन करने की तैयारी में है। ताकि राजस्व को बढ़ाया जा सके और रूट पर सभी यात्रियों को सुविधा मिल सके।
एसी गुरुगमन सिटी बसें वर्तमान में बादशाहपुर बस स्टैंड से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और बीपीटीपी एस्टायर गार्डन सेक्टर-70 से डीएलएफ साइबर पार्क, शंकर चौक से उद्योग विहार रूट पर यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं। उबर एप पर एसी गुरुगमन सिटी बसों की ऑनलाइन बुकिंग होती हैं। बस का चालक निर्धारित स्टॉपेज पर बसों को रोकता है, ऐसे में बस में परिचालक की जरूरत नहीं होती। यात्रियों की सुविधा के लिए दिन के समय इन एसी गुरुगमन सिटी बसों का एमजी रोड मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम डिपो के बस अड्डा तक चलाया जा रहा है। इस दौरान चालक ही यात्रियों को टिकट देता है।
विज्ञापन


जीएमसीबीएल प्रबंधन की ओर से एसी गुरुगमन सिटी बसों का संचालन करने से रूट के सभी स्टाॅपेज पर बसों का ठहराव किया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जीएमसीबीएल के अंतर्गत संचालन होने से इन बसों में परिचालक भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

एसी गुरुगमन सिटी बसों को जीएमसीबीएल के अंतर्गत संचालन करने की तैयारी की जा रही है। एक अक्तूबर से इनका संचालन किया जाएगा। रूट पर जितने स्टॉपेज होंगे, उन सभी से यात्रियों को बसों में बैठाया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी, साथ ही जीएमसीबीएल प्रबंधन के राजस्व में भी बढोतरी होगी। - राजीव नागपाल, डिपो मैनेजर, सेक्टर-10, जीएमसीबीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article