{"_id":"64f0950fdcbb03420b074214","slug":"girl-assaulted-and-misbehaved-over-car-parking-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-13432-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार पार्किंग को लेकर युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार पार्किंग को लेकर युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया
विज्ञापन
कार पार्किंग को लेकर युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में युवती से मारपीट करने व अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह सेक्टर-53 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहती है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह पार्किंग में गई तो वहां अनूप यादव ने उसकी रिजर्व पार्किंग में अपनी कार खड़ी की हुई थी। इस पर उसने गाड़ी को हटाने के लिए कहा ताकि रक्षाबंधन पर्व मनाने आ रहे भाई की गाड़ी को पार्क कराया जा सके। इस पर आरोपी उससे गाली गलौज करने लगा। यही नहीं आरोपी ने मारपीट करते हुए युवती के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। शोर सुनकर आरोपी के घर में मौजूद राहुल यादव सहित घर की महिलाएं व अन्य लोग आ गए जिन्होंने युवती पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह से पीटा। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।