{"_id":"6a2e8b375dd1eb93530f4cb8","slug":"gfsd-gurgaon-news-c-24-1-pal1009-124962-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल।
मुंडकटी थाना क्षेत्र मित्रोल के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि, विपिन (20) शनिवार रात करीब 10:30 बजे किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान मित्रोल के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।-- आशीष जांच अधिकारी थाना मुंडकटी
विज्ञापन
मुंडकटी थाना क्षेत्र मित्रोल के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि, विपिन (20) शनिवार रात करीब 10:30 बजे किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान मित्रोल के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन