{"_id":"6a2e8ac7e9fcd27a870a7389","slug":"gfds-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112798-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा::::::::: राष्ट्रीय मंच पर चमके इस्लामुद्दीन, एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा::::::::: राष्ट्रीय मंच पर चमके इस्लामुद्दीन, एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पंजाब के लुधियाना में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन
- 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गांव कामेंडा निवासी युवा एथलीट इस्लामुद्दीन ने लुधियाना में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। इस्लामुद्दीन ने 3 मिनट 52 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और मेवात तथा हरियाणा का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के आधिकारिक कैलेंडर का हिस्सा थी और इसे आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए महत्वपूर्ण मुकाबलों में माना जा रहा है। देशभर से पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच इस्लामुद्दीन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद इस्लामुद्दीन ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता के पीछे परिवार और कोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके दादा करम इलाही और पिता जाफर इनाम ने हमेशा उनका उत्साहवर्धन किया, जबकि कोच जितेंद्र के मार्गदर्शन में उन्होंने निरंतर अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखारा। वर्तमान में इस्लामुद्दीन ताऊ देवी लाल स्टेडियम, गुरुग्राम में प्रशिक्षण ले रहे हैं।