{"_id":"684c6e8b29e8daf23d07863c","slug":"gang-active-in-extorting-money-through-fake-marriage-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104070-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी शादी कर पैसे ऐंठने वाला गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी शादी कर पैसे ऐंठने वाला गिरोह सक्रिय
Sat, 14 Jun 2025 12:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। फर्जी शादी कर एक रात की दुल्हन बनाकर लोगों को ठगने का गिरोह इन दिनों इलाके में सक्रिय है। यह गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में भोले-भाले लोगों को शादी कराने का झांसा देकर पैसे लूटने का काम कर रहा है। गरीब लोग हनी ट्रैप गिरोह के चंगुल में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला खंड फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव पाटन उदयपुरी में सामने आया है।
शिकायतकर्ता रणदीप पुत्र गिर्राज, निवासी पाटन उदयपुरी फिरोजपुर झिरका में डीएसपी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे, डीएसपी अजायब सिंह से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि शहर पलवल का हैनीट्रेप गिरोह इन दिनों क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय है।
गिरोह का व्यक्ति फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत पाटन उदयपुरी निवासी युवक है। जिसने गांव के ही एक गरीब परिवार को शिकार बनाकर शादी कराने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए और शादी का लिविंग विवाह प्रमाणपत्र बनवाकर एक लड़की को शादी कराकर भेज दिया, चार-पांच दिन वह लड़के के साथ रही।
विज्ञापन
उसके बाद इनका खेल चालू हो गया। इनके गिरोह के सदस्य लड़की के भाई बनकर आए और लड़की को मायके ले जाने के नाम पर अपने घर ले गए।
शुक्रवार को डीएसपी फिरोजपुर झिरका से मिलने के लिए परिवार के लोग और समाजसेवी पहुंचे। न्याय की गुहार लगाई।
ग्रामीणों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसकी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने पर जो आरोपी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। -अजायब सिंह, डीएसपी, फिरोजपुर झिरका