{"_id":"603b916b8ebc3ee921060764","slug":"fun-camp-will-be-started-from-today-gurgaon-news-noi5683209116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फन कैंप में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर आयोजित होंगी गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फन कैंप में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर आयोजित होंगी गतिविधियां
विज्ञापन
गुरुग्राम। विद्यार्थियों में कौशल विकास बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। विभाग द्वारा जिले के राजकीय विद्यालयों में सोमवार से 5 दिनों तक लाइफ स्किल डेवलपमेंट के तहत फन कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप के दौरान प्रतिदिन 3.30 घंटे की अवधि में 5 दिन तक अलग-अलग विषयों पर चर्चा व गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी।
इसमें कृषि विषय संबंधित, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्वास्थ्य, गृह विज्ञान, मातृभाषा पर विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर किया जाएगा। समग्र शिक्षा विभाग के तहत लाइफ स्किल डेवलपमेंट को लेकर गुरुग्राम जिले के 6 राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें गुरुग्राम खंड से वजीराबाद और अर्जुननगर स्थित राजकीय विद्यालय, सोहना खंड से पलड़ा और टिकली स्थित राजकीय विद्यालय, पटौदी खंड में हेलीमंडी स्थित राजकीय विद्यालय और फर्रूखनगर खंड के जमालपुर स्थित राजकीय विद्यालय में यह शिविर आयोजित होंगे। सभी कैंप में अलग-अलग समन्वयक मौजूद रहेंगे और अलग-अलग क्षेत्रों के तहत इन पर चर्चा की जाएगी।
पांच दिन तक चलेगा कैंप
गुरुग्राम की जिला परियोजना संयोजक संगीता चौधरी ने बताया कि कैंप पांच दिन चलेगा और पांचों दिन अलग-अलग गतिविधियां समन्वयक के माध्यम से करवाई जाएंगी। इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। पहले दिन पर्सनल हाइजीन से कैंप की शुरुआत होगी। वहीं ऑर्गेनिक फार्मिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, कम्युनिकेशन स्किल के तहत पहले दिन कैंप आयोजित होगा। दूसरे दिन समूह गतिविधियां, स्वास्थ्य पर बातचीत, हॉर्टिकल्चर पर कैंप आयोजित किया जाएगा।