फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud of Rs 63 lakh from female doctor in the name of flat

महिला डाक्टर से फ्लैट के नाम से 63 लाख रुपये की ठगी

Thu, 18 Nov 2021 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 63 lakh from female doctor in the name of flat
गुरुग्राम। फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला डाक्टर से 63 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सुपरटेक बिल्डर व बैंक के साथ हुए करार को तोड़ने पर आर्थिक अपराध शाखा की टीम की जांच रिपोर्ट पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बादशाहपुर प्राइमरी स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डॉक्टर विभा छाबड़ा ने यह शिकायत दी है। डॉक्टर का कहना है कि साल 2016 में सुपरटेक बिल्डर के कर्मचारी मिले थे। उन्होंने कहा कि सेक्टर-68 में सुपरटेक अजालिया के नाम से लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट बना रहे हैं और साल 2019 में कब्जा दे देंगे।
विज्ञापन

डॉक्टर को प्रोजेक्ट के टॉवर नंबर टी-5 में 1901 नंबर फ्लैट बुक किया गया। इसकी कीमत 63 लाख 29 हजार 2 रुपये तय की गई। पीएनबी बैंक से 49 लाख रुपये का लोन करा दिया गया। डॉक्टर ने 6 लाख 30 हजार रुपये बिल्डर को दिए। लोन के अलावा बकाया राशि कब्जा मिलने पर देनी थी। बिल्डर ने भरोसा दिया था कि कब्जा मिलने तक लोन की ईएमआई वह भरेंगे। इसके लिए नवंबर 2016 में कुछ दस्तावेज भी साइन कराए गए थे। लेकिन अब तक भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। आरोप है कि बैंक ने भी 48 लाख 50 हजार रुपये एक बार में ही बिल्डर को दे दिए जबकि निर्माण अभी तक अधूरा पड़ा है। अब बैंक की ओर से डॉक्टर पर लोन भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। जिसके चलते शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed