फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud of one lakh rupees from a woman in the name of giving discount on food plate

Gurugram News: भोजन की थाली पर छूट देने नाम पर महिला से एक लाख रुपये की ठगी

Sun, 30 Jul 2023 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one lakh rupees from a woman in the name of giving discount on food plate
साइबर थाना पुलिस आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। क्रेडिट कार्ड के पहले ट्रांजेक्शन पर नामी गिरामी रेस्टोरेंट की भोजन की थाली पर छूट देकर एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


डीएलएफ फेज-3 के यू ब्लाक में रहने वाले अजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ दिन पहले पत्नी भारती ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में एक नामी रेस्तरां पर पहला ऑर्डर करने पर छूट का दावा किया गया था। विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर महिला ने संपर्क किया तो 4 अलग-अलग नंबरों से रेस्तरां कर्मचारियों से बात हुई। फिर महिला को व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। इसे ओपन कर अपनी डिटेल व खाते की डिटेल भरने को कहा गया। महिला ने ऐसा किया तो उसे 10 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा गया। महिला ने अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरकर ऑनलाइन भुगतान कर दिया। तभी उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 743 रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed