फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four people including a lawyer arrested for shooting a beautician in Gurugram

Beautician shot: द्वारका एक्सप्रेसवे पर ब्यूटीशियन को मारी गोली... इसलिए वकील ने रची थी हत्या की साजिश

Sun, 09 Jun 2024 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jun 2024 12:16 PM IST
सार

गुरुग्राम में ब्यूटीशियन को गोली मारने के मामले में वकील समेत चार गिरफ्तार किए गए हैं। द्वारका एक्सप्रेस-वे पर पास स्कूटी सवार महिला को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारी थी। पुलिस ने 20 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर लिए।

विज्ञापन
Four people including a lawyer arrested for shooting a beautician in Gurugram
Beautician shot - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात नौ बजे स्कूटी सवार ब्यूटीशियन को बाइक सवार दो युवकों द्वारा गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक वकील समेत चार को बीस घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। वकील की महिला से दोस्ती हो गई थी और वह वकील को परेशान कर रही थी। इसलिए वकील ने हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन


मोहाली पंजाब निवासी पल्लवी शर्मा अपने दो बच्चों के साथ सेक्टर 102 में ऋद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट में रहती हैं। महिला की शादी कई साल पहले चंडीगढ़ में हुई थी। फिलहाल वह अपने पति से अलग रहती हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे किसी काम से स्कूटी पर द्वारका एक्सप्रेसवे से जा रही थीं। 
विज्ञापन


सेक्टर-102 के पास बने पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। दोनों युवकों ने बाइक पर हेलमेट पहना हुआ था। गोली महिला को पीछे की तरफ से मारी गई जो उसकी कमर पर लगते हुए पेट के रास्ते बाहर निकल गई। इससे महिला स्कूटी से गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर मौजूद कैब ड्राइवर ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन बयान नहीं हो सका। शनिवार को पुलिस दोबारा अस्पताल पहुंची और उसके पिता की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया गया।
 

इस मामले में अपराध शाखा पालम विहार के प्रभारी मनोज की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़िता को गोली मारने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों सहित कुल चार लोगों को 20 घंटे के अंदर सेक्टर-14 से काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है। 
 

आरोपियों की पहचान नीतीश भारद्वाज निवासी विष्णु गार्डन (गुरुग्राम), गुलशन ठाकुर निवासी गांव रत्नपुर, जिला दरबंगा (बिहार) वर्तमान निवासी ज्योति पार्क (गुरुग्राम), राजा निवासी छतरपुर (मध्य-प्रदेश) वर्तमान निवासी सरस्वती एनक्लेव (गुरुग्राम) व बंटी निवासी गांव चिल्ला, जिला नूंह व वर्तमान निवासी नजदीक कुटिया मंदिर पटौदी चौक झुग्गी के रूप में हुई।
 

आरोपी वकील से हो गई थी दोस्ती
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नीतीश भारद्वाज वकील है। पीड़िता पल्लवी शर्मा अपने पति द्वारा मारपीट करने के मामले में आरोपी नीतीश भारद्वाज के संपर्क में आई थी। इसी दौरान पल्लवी शर्मा व आरोपी नीतीश भारद्वाज के बीच दोस्ती हो गई । अब पल्लवी शर्मा नीतीश भारद्वाज को ज्यादा परेशान करने लगी थी, जिसके चलते नीतीश भारद्वाज ने पल्लवी शर्मा से पीछा छुड़ाने के लिए हत्या करने की साजिश रची। नीतीश भारद्वाज ने पल्लवी शर्मा का एक्सीडेंट करने की भी कोशिश की परंतु ये कामयाब नहीं हुआ।

फिर नीतीश भारद्वाज की मुलाकात अपने एक अन्य साथी के माध्यम से आरोपी गुलशन से हुई। आरोपी गुलशन ने नीतीश भारद्वाज के कहने पर राजा व बंटी को पल्लवी शर्मा की हत्या करने के लिए तैयार किया। हत्या करने के लिए आरोपी गुलशन ने राजा व बंटी को बाइक व हथियार उपलब्ध कराए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चारों से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed