फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four athletes from the district will participate in the National Junior Athletics Championship.

Gurugram News: नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Fri, 23 Oct 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four athletes from the district will participate in the National Junior Athletics Championship.
23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। चेन्नई में आयोजित होने वाली नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के 157 एथलीट अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 अक्तूबर तक तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ी भी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर पदक जीतने के लिए जोर लगाएंगे।


एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के जूनियर एथलीट भाग लेंगे। हरियाणा के खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन




एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि गुरुग्राम से चार खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें सचिन नेहरा 20 वर्ष आयु वर्ग में शॉटपुट, मयंक 20 वर्ष आयु वर्ग में 5000 मीटर रेस वॉक, हन्नी यादव 18 वर्ष आयु वर्ग में 1000 मीटर दौड़ और माही 18 वर्ष आयु वर्ग में 3000 मीटर रेस वॉक में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। वहीं, खेल विभाग के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा का दल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed