फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Forest Department will provide free saplings for plantation: Minister of State

पौधरोपण के लिए वन विभाग नि:शुल्क देगा पौधे : राज्यमंत्री

Tue, 09 Jul 2024 04:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Forest Department will provide free saplings for plantation: Minister of State
गांव सांपकी नंगली में आयोजित हुआ एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। सरकार ने सात दशक से अधिक पुराने वृक्षों के पालन-पोषण के लिए पेंशन स्कीम शुरू कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए वन मित्र जैसी अनेक योजनाएं लेकर आई है। पौधरोपण के लिए वन विभाग नि:शुल्क पौधे देगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत करते हुए वन, पर्यावरण एवं खेल मंत्री संजय सिंह ने सोमवार को गांव सांपकी नंगली के कुंडावाला मंदिर प्रांगण में पौधारोपण के बाद ये शब्द कहे।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। उनकी प्रेरणा से प्रदेश में इस अभियान के तहत करीब लाखों पौधे लगवाए जाएंगे। जो भी नागरिक यह पौधे लगाएंगे, वे अपनी माता की स्मृति को तो हमेशा याद रखेंगे ही, यह धरती मां के लिए भी एक अनुपम सेवा होगी। राज्यमंत्री संजय सिंह ने कहा कि सरकार ने वन मित्र के नाम से भी एक योजना शुरू की है। जिसमें पौधों की देखभाल करने के लिए एक नागरिक को कुछ निश्चित धनराशि प्रदान की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि अरावली वन क्षेत्र में सरकार की वाइल्ड सेंचुरी बनाने की योजना है। ग्रामवासियों की मांग पर गांव से कुंडावाला मंदिर तक पक्का रास्ता बनवाने के लिए उन्होंने नगरपरिषद से एस्टीमेट तैयार करवाने और प्रस्ताव पारित करवाने को कहा। जिसके बाद वन विभाग से जमीन लेकर इस मार्ग को बनवाया जाएगा। नगरपरिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि लेखराज सिंह ने कहा कि सरकार के इस अभियान में नगरपरिषद की ओर पूरा सहयोग दिया जाएगा। डीएफओ राजीव तेजयान ने अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मेरी लाइफ एनआईसी इन वेबसाइट पर नागरिक एक पेड़ मां के नाम से रोपण कर अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं। कार्यक्रम में कुंडावाला मंदिर के महंत ओमनाथ, नगरपरिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता, नगर पार्षद सत्यवीर सिंह, महेंद्र सिंह राणा, पुलकित गुप्ता, शिवराज अग्रवाल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed