{"_id":"6127d3ee8ebc3e7a051b5252","slug":"forest-department-and-corporation-team-demolished-illegal-constructions-gurgaon-news-noi601199118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग और निगम की टीम ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग और निगम की टीम ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। अवैध फार्म हाउस तथा अनधिकृत निर्माण के खिलाफ नगर निगम व वन विभाग की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। वन विभाग व निगम की टीम ने ग्वाल पहाड़ी में 9 फार्म हाउस पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं दूसरी ओर रेयान एनक्लेव तथा श्रीराम एनक्लेव में भी अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। बृहस्पतिवार को वन अधिकारी कर्मबीर मलिक व नगर निगम गुरुग्राम के सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) संजोग शर्मा की टीम जेसीबी व भारी पुलिस बल लेकर ग्वाल पहाड़ी पहुंची। यहां पर टीम ने 9 फार्म हाउसों पर बुलडोजर चलाया। इनमें से खन्ना नर्सरी के नाम से चलाई जा रही थी।
टीम ने चारदीवारी तथा कमरे व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए। टीम में कनिष्ठ अभियंता महबूब अली व हरीओम तथा पटवारी सुनील शामिल रहे। यह कार्रवाई वन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में की गई। इसी क्रम में जोन-4 क्षेत्र के भोंडसी स्थित रेयान एनक्लेव तथा श्रीराम एनक्लेव में भी अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संयुक्त आयुक्त-4 सुमित कुमार के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार ने 5 निर्माणाधीन मकानों, एक दर्जन चारदीवारियों तथा 15 डीपीसी स्तर के अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा के अनुसार नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में अनधिकृत निर्माण, अवैध कब्जों तथा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी इसलिए कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियां न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य है।