{"_id":"6318de647d4b9c6e527a8e3e","slug":"football-association-general-secretary-and-joint-secretary-sacked-gurgaon-news-noi6692913193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव व संयुक्त सचिव किए बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव व संयुक्त सचिव किए बर्खास्त
विज्ञापन
गुरुग्राम। वित्तीय अनियमितता के चलते हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव ललित चौधरी व संयुक्त सचिव अरविंद शर्मा को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। बीते 21 अगस्त को गुरुग्राम स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में एग्जिक्यूटिव कमेटी गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई थी। बैठक में 12 सदस्यों में से शामिल 9 सदस्यों ने निर्णय लिया कि महासचिव व संयुक्त सचिव को बर्खास्त किया जाए। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पदाधिकारियों को बर्खास्त करने के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह, गुरुग्राम जिला रजिस्ट्रार और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ में पत्र भेजकर मामले के संदर्भ में व दोनों पदाधिकारियों के बर्खास्त करने के बारे में अवगत कराया गया है।
एसोसिएशन अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने बताया कि एसोसिएशन की अनुमति के बिना महासचिव व संयुक्त सचिव ने अंबाला कैंट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में वर्ष-2018 में एसोसिएशन के नाम से खाता खुलवाया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एएफएफ) और हरियाणा सरकार से मिलने वाला वित्तीय सहयोग ललित चौधरी बैंक ऑफ बड़ौदा वाले खाते में लेकर राशि निकालता रहा। बैंक खाते से ललित चौधरी ने 21 बार अलग-अलग दिनों में कुल 51.47 लाख रुपये निकलवाए। एसोसिएशन को इस बारे में जानकारी नहीं थी कि अंबाला कैंट में एसोसिएशन के नाम पर अन्य खाता खुला हुआ है। उन्होंने बताया कि हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन का गुरुग्राम स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया में खाता खुला हुआ है। मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई गई, जिसमें अंबाला कैंट के बैंक ऑफ बड़ौदा में एसोसिएशन के नाम खाता होने की बात सामने आई। एसोसिएशन की तरफ से ललित चौधरी व अरविंद शर्मा को कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन दोनों की ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ।
हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं की पूरी जांच कराई जाएगी और इस मामले में शामिल पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 11 सितंबर को गुरुग्राम में हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें आगामी कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
--