फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   food vendor murder in gurugram

लेनदेन के विवाद में फल विक्रेता की ईंट मारकर हत्या

Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
food vendor murder in gurugram
गुरुग्राम। महावीर चौक पर आपसी लेनदेन में फल विक्रेता बबलू (32) की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस की जांच में पता चला कि बबलू का कुछ दिन पहले रुपयों के लेनदेन को लेकर पंजाब के लुधियाना निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओम विवाद हुआ था। बबलू के दोस्त गौरव के बयान पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि मंगलवार को महावीर चौक पर बबलू लहूलुहान हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला था। राहगीर की सूचना पर पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद से ओमप्रकाश गायब है। जांच में पता चला कि करीब 5 माह पूर्व ओमप्रकाश को बबलू ने 2500 रुपये उधार दिए थे। लॉकडाउन के चलते ओम अपने घर चला गया था। कुछ दिन पहले वह लौटा तो बबलू ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। ओम ने बबलू को मारने के ईंट उठाई, लेकिन गौरव ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत किया। गौरव ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश ने बबलू के सोते वक्त रंजिश में सिर पर ईंट मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed