फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   flu patients may increase due to unseasonal rain

Gurugram News: बेमौसम बारिश से बढ़ सकते हैं फ्लू के मरीज

Mon, 20 Mar 2023 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
flu patients may increase due to unseasonal rain
फ्लू से निजात के लिए करना पड़ सकता है और इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फ्लू के बढ़ रहे मरीजों के बीच अब बारिश ने आम लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण मौसम में होने वाले उतार चढ़ाव के चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद हराम हो गई है। बेमौसम बारिश पहले से बढ़ रहे फ्लू के मरीजों की संख्या को और बढ़ा सकती है। सामान्य दिनों में फ्लू के 300 से 400 मरीज प्रतिदिन नागरिक अस्पताल में आ रहे थे, तापमान में आई गिरावट के कारण मरीजों की संख्या 400 के पार भी जा सकती है, लेकिन नागरिक अस्पताल में इससे निपटने की कोई तैयारी नहीं दिख रही है।
पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मार्च के अंत तक फ्लू के मरीजों की संख्या में गिरावट की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। इससे अब निजात के लिए अप्रैल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि जब तक मौसम में स्थायित्व नहीं आता तब तक फ्लू के मरीजों की गिनती घटने वाली नहीं है। इसलिए एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षा उपायों के साथ साथ सर्द गर्म होने से भी स्वयं का बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन

सामान्य फ्लू के मरीजों के बीच एच3 एन2 वायरस के भी तीन मरीज गुरुग्राम में मिले हैं। इससे फ्लू के मरीजों की जांच में तेजी आने की उम्मीद है। हालात को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि जांच में तेजी से एच3 एन2 के और अधिक मरीज मिल सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से लोगों को हिदायत दी जा रही है कि अगले 15 से 20 दिन एहतियाती उपाय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गुरुग्राम में हुई बारिश से फ्लू के मरीजों की संख्या में तेजी देखी जा सकती है, क्योंकि यह मौसम बारिश का नहीं है। इससे तापमान में गिरावट आई है। यह खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या को बढ़ा सकती है। इससे लोगों को खासकर पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। - रेनू सरोहा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed