फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flood control room will get rid of the problem of water logging

फ्लड कंट्रोल रूम दिलाएगा जलभराव की समस्या से निजात

Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Flood control room will get rid of the problem of water logging
गुरुग्राम। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को कम करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कवायदें शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बुधवार को निगम कार्यालय में निगम व जीएमडीए (गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण) अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान शहर में जलनिकासी की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि मानसून आने पर फ्लड कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। इसके जरिए ही जलभराव की समस्या पर एक रणनीति बनाकर काम किया जाएगा और शहर को इस समस्या से निजात मिलेगी। बैठक में निगमायुक्त ने अधिकारियों को मानसून से पूर्व जल निकासी के सभी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान फ्लड कंट्रोल रूम की स्थापना के बाद इसमें निगम व जीएमडीए के अधिकारियों की ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन

जलभराव वाली इन जगहों पर हुई चर्चा
वहीं, मानसून के दौरान जलभराव के संभावित स्थानों पर जीएमडीए, नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस की टीम मशीनरी के साथ तैनात रहती हैं। बैठक में नरसिंहपुर, सुभाष चौक, सेक्टर-46, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड, सेक्टर-4, लक्ष्मण विहार व सेक्टर-9ए क्षेत्र, बसई रेलवे फ्लाईओवर के पास, चक्करपुर क्षेत्र, मेदांता रोड समेत व्यापक जलभराव वाले अन्य स्थानों से समस्या को कम करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने जल निकासी के लिए किए गए प्रबंधों की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी न आए सड़क पर, अरावली में किए उपाय
अरावली क्षेत्र के पानी को सड़क पर आने से रोकने के लिए अरावली क्षेत्र में तालाब, बांध व चेक डैम की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही नालों की सफाई भी हो रही है। इससे न सिर्फ जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि भूजल रिचार्ज की दृष्टि से भी यह अहम होगा। निगमायुक्त ने अधिकारियों से मानसून से पहले जल निकासी के प्रबंध करने, मैनपावर व मशीनरी नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ सुभाष यादव, जीएमडीए से राजेश बंसल, नगर निगम से विजय ढाका व रमेश शर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed