फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five candidates filed nomination for the post of Joint Secretary

Gurugram News: संयुक्त सचिव पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five candidates filed nomination for the post of Joint Secretary
प्रत्याशी आज वापस ले सकते हैं नामांकन, दोपहर बाद होगी नामांकनों की जांच
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव में सोमवार को प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरा। संयुक्त सचिव पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने परचा भरा है। सोमवार को अधिवक्ता चमन बोकन, पवन राघव, योगिता, उदित कटारिया और विक्रम यादव ने नामांकन भरा है।
मंगलवार को दोपहर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। दोपहर बाद सभी नामांकन की जांच की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। शुक्रवार शाम चार बजे तक अधिवक्ता वोट कर सकेंगे। चार बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। फरवरी में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी को संयुक्त सचिव के पद पर चुना गया था। मार्च में बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा की एनरोलमेंट कमेटी ने फर्जी डिग्री के चलते उनके लाइसेंस को निलंबित करते हुए उन्हें हटा दिया था। इसके बाद इस पद पर दो संयुक्त सचिव की नियुक्ति कर दी गई थी।
विज्ञापन

इस पर एक अधिवक्ता ने बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा में इसकी शिकायत की। शिकायत की सुनवाई करते हुए बार काउंसिल ने चुनाव की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वोटर लिस्ट में नए अधिवक्ताओं को नहीं जोड़ा जाएगा। 28 फरवरी को जिन अधिवक्ताओं के पास मताधिकार का हक था वो ही अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed