फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire in Bandhwari waste plant

बंधवाड़ी कचरे के प्लांट में लगी आग

Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Fire in Bandhwari waste plant
गुरुग्राम। गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरे के प्लांट में रविवार दोपहर को कचरे के ढेर में आग लग गई। आग लगने की घटना की सूचना फायर विभाग को दी गई। फायर विभाग की करीब 12 गाड़ियों ने तीन घंटे पर आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग बुझाने के बाद कचरे के ढेर से काफी धुआं उठता रहा, जिस कारण उसको काबू करने के लिए देर शाम तक फायर विभाग की टीमें लगी रही। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार कचरे में आग मिथेन गैस बनने के कारण लगी है।
विज्ञापन

वहीं बंधवाड़ी के आसपास पानी की उपलब्ध कम होने के कारण आग पर काबू पाने में समय लगने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। दरअसल, बंधवाड़ी प्लांट में कई मिट्रिक टन कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इन कचरे के ढेरों को ट्रोमल मशीनों से निस्तारण कर कचरा धीरे-धीरे कम किया जा रहा है, लेकिन रविवार दोपहर को अचानक कचरे के ढेर से धुआं उठने लगा। यह धुआं धीरे-धीरे आग में बदल गया। दोपहर करीब 12:22 बजे फायर विभाग को इसकी सूचना दी गई। फायर विभाग की गुरुग्राम से करीब 10 गाड़ियां और दो फरीदाबाद फायर विभाग से मंगवाई गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन कचरे के ढेर में धुआं काफी निकलता रहा।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देशों के अनुसार कचरे के ढेरों को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है। ईको ग्रीन की लगातार कार्रवाई से कचरे के पहाड़ों की ऊंचाई को कम किया जा चुका है, लेकिन कचरे एकत्रित होने से उसमें मिथेन गैस बन जाती है जो आग कारण बनती है। रविवार को मिथेन गैस बनने के कारण ही कचरे में आग लगी थी, जिस फायर विभाग ने उस पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय शर्मा, डिप्टी सीईओ, ईको ग्रीन, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed