{"_id":"66763824b65a63e14305d843","slug":"fire-broke-out-in-a-private-company-in-daulatabad-industrial-area-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: दौलताबाद में एक निजी कंपनी में आग लगने से हुए धमाके, तीन लोगों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: दौलताबाद में एक निजी कंपनी में आग लगने से हुए धमाके, तीन लोगों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
Sat, 22 Jun 2024 02:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:50 PM IST
सार
दौलताबाद इंडस्ट्रियल इलाके में निजी कंपनी में रात में शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
Gurugram Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौलताबाद इंडस्ट्रियल इलाके में रात में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक निजी कंपनी में आग लग गई। आग लगने से बाद कंपनी में जोरदार धमाके हुए। आग लगने सुचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब दो बजे फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में आग लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। आग लगने से कंपनी में एक के बाद एक कई धमाके हुए। आग लगने के दौरान हुए धमाकों से आसपास दहशत का माहौल बन गया। रात भर लोग जागते रहे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत बचाव का कार्य जारी है। आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन