{"_id":"6b05c9ddd7f774085c0c606a","slug":"fir-registered-after-vehicle-hits-a-stationary-car-while-performing-stunts-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108325-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्टंट करते हुए खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्टंट करते हुए खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट में बलेनो कार चालक ने स्टंट करते हुए दुकान के बाहर खड़ी एक गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे उसका पिछला क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान कार में चालक समेत चार युवक बैठे थे। गाड़ी के मालिक नवनीत की शिकायत पर पुलिस ने सदर थाना में लापरवाही से वाहन चलाने, दूसरे व्यक्ति का जीवन खतरे में डालने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व अपराध के समय उकसाने वाले की मौजूदगी संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
कारोबारी मालिक नवनीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे उनकी एमजी हेक्टर कार दुकान के आगे खड़ी थी। इसी दौरान बलेनो कार में सवार युवक ने लापरवाही व तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जब लोगों ने कार चालक को रोकना चाहा तो उसने लोगों को भी टक्कर मारने की कोशिश की। हालांकि मार्केट के व्यापारियों व अन्य लोगों ने कार को रुकवाकर उसमें से चार युवकों को काबू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि स्टंट करते हुए कार को टक्कर मारने वाले चालक सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया था। जांच में शामिल करके उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है। सदर थाने की पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।