{"_id":"6553af14c7c91878c10f6576","slug":"fine-of-rs-23-lakh-for-disobeying-the-rules-of-grp-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-18563-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रैप के नियमों की अवहेलना पर 23 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रैप के नियमों की अवहेलना पर 23 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्यूआई को दुरुस्त करने के लिए भी हरसंभव प्रयास जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में ग्रैप के नियमों की अवहेलना करने वाले 195 व्यक्तियों पर 23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा लागू रिवाइज्ड ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान की पालना में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा गंभीरता से कार्य किए जा रहे हैं। एक ओर क्षेत्र में ग्रैप के नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक्यूआई को दुरुस्त करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं।
नगर निगम गुरुग्राम की पर्यावरण व स्थिरता विंग के नोडल अधिकारी संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डाॅ. नरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियां संचालित करने वालों पर नजर बनाए रखने के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हुई हैं। आयोग द्वारा प्रतिबंध के बावजूद अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियां करता है, तो उसका नियमानुसार चालान किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक 23 लाख रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। गुरुग्राम में वेस्ट डंपिंग के 43 चालान, कचरे में आग लगाने के नौ चालान, सीएंडडी वेस्ट डालने के 17 चालान, निर्माण व तोड़फोड़ गतिविधियों के 105 चालान, ठोस कचरा प्रबंधन नियमों की उल्लंघना पर 20 चालान और कोयला भट्टी उपयोग के मामले में एक चालान किया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार ने बताया कि ग्रैप के नियमों की पालना में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सडक़ों की सफाई मैकेनाइज्ड करवाई जा रही है। धूल को उड़ने से रोकने के लिए सड़कों व पेड़ों पर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम की टीमें विभिन्न स्थानों पर पड़े बागवानी वेस्ट, कचरे व मलबे का उठान भी करवा रही हैं।
विज्ञापन