फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fine imposed on seven big waste producers violating rules

Gurugram News: नियमों के उल्लंघन कर रहे सात बड़े कूड़ा उत्पादकों पर जुर्माना

Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fine imposed on seven big waste producers violating rules
- सेंट्रल पार्क रिसोर्ट, वेदान्या इंटरनेशल स्कूल, सेंट्रल पार्क-1 सहित अन्य बीडब्लयूजी का किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बल्क वेस्ट जनरेटरों पर नगर निगम की बीडब्ल्यूजी सेल ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को बीडब्ल्यूजी सेल की अलग-अलग टीमों ने चारों जोन में 15 बल्क वेस्ट जनरेटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीमों ने कचरा प्रबंधन नहीं करने वाले 7 बीडब्ल्यूजी का चालान किया गया। इनमें सेंट्रल पार्क रिसॉर्ट, वेदान्या इंटरनेशनल स्कूल व सेंट्रल पार्क-1 सहित अन्य बीडब्ल्यूजी शामिल हैं।

नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डाॅ. बलप्रीत सिंह ने बताया कि जोन-1 क्षेत्र में इंचार्ज चमन चौहान की टीम ने 4 बीडब्ल्यूजी का निरीक्षण किया। 2 बीडब्ल्यूजी के यहां नियमों की पालना नहीं पाए जाने पर चालान किया गया। इसी प्रकार, जोन-2 क्षेत्र में इंचार्ज विक्रम सिंह की टीम ने 6 बीडब्ल्यूजी का निरीक्षण करने के दौरान 2 बीडब्ल्यूजी का चालान किया। जोन-3 क्षेत्र में इंचार्ज कुलदीप राणा की टीम ने 2 बीडब्ल्यूजी का निरीक्षण करते हुए कचरा प्रबंधन नहीं पाए जाने पर एक बीडब्ल्यूजी का चालान किया है। जोन-4 क्षेत्र इंचार्ज मनोहर लाल की टीम ने 2 बीडब्ल्यूजी का चालान करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन



अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत निगम सीमा में स्थित बल्क वेस्ट जनरेटरों को अपने यहां से निकलने वाले कचरे का प्रबंधन खुद के स्तर पर अपने ही परिसर में करना अनिवार्य है। इसके साथ पोर्टल पंजीकरण कराना भी जरूरी है। अब बीडब्ल्यूजी सेेल बीडब्ल्यूजी का निरीक्षण करेगी और नियमों की पालना नहीं करने पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed