{"_id":"64d3a0e74f098141410ca6c6","slug":"fighting-with-advocate-for-removing-e-rickshaw-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-11922-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ई- रिक्शा हटाने पर अधिवक्ता के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ई- रिक्शा हटाने पर अधिवक्ता के साथ की मारपीट
Wed, 09 Aug 2023 07:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 09 Aug 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा लगाने से लग रहा था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजीव नगर के पास राम मंदिर चौक पर ई-रिक्शा वालों को रास्ता देने के लिए कहना एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया। रिक्शा वाले ने अपने कड़े को पंच बनाकर अधिवक्ता पर हमला किया। राहगीरों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमलावर जान से मारने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस राइडर ने रिक्शा वालों को थाने ले गई। अधिवक्ता की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजीव नगर निवासी मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह बीते मंगलवार को बिजली का कुछ सामान दुकान पर वापस करने के लिए गए थे। दुकान बंद थी, तो वह वापस आने लगे। इसी दौरान जब वह राम मंदिर चौक के पास पहुंचे तो कुछ रिक्शे वालों ने अपनी रिक्शा रास्ते पर लगा रखा था। इसके चलते जाम की समस्या बनी हुई थी। जाम में उनका परिचित सुनील भी फंसा हुआ था। सुनील और ई-रिक्शा वालों की बहस हो गई। इस पर वह बीच-बचाव करने लगा।
सुनील के जाने के बाद जब वह अपने घर तरफ जाने लगा तो एक ई-रिक्शा चालक ने अपने कड़े काे पंच बनाकर उस पर हमला कर दिया। इसके साथ ही ई-रिक्शा वाले ने डंडे से भी उस पर हमला किया। राहगीरों ने बचाने की कोशिश की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। जांच अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचे राइडर ने ई-रिक्शा चालक विक्रम को हिरासत में ले लिया था। पीड़ित ने उपचार के बाद शिकायत देने के लिए कहा था। मामला दर्ज कर लिया गया है।