फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fgsd

Gurugram News: रतीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल

Tue, 14 Apr 2026 04:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
fgsd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
थाना सदर क्षेत्र के रतीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडों और सरियों से हमला हो गया। इस हमले में एक युवक, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 अप्रैल की रात अपने प्लाट से घर लौट रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने डंडों और लोहे की सरियों से उसके सिर, कंधे और कमर पर वार किए। शोर सुनकर बचाने पहुंचे पड़ोसी जगदेव और सतपाल की मां सावित्री पर भी हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सतपाल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed