{"_id":"6957ae89f9362dceea09f11d","slug":"fgfsdg-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-108895-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मीट फैक्टरी की सीएसआर फंड के तहत पहल झिरका पुलिस को सौंपी नई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मीट फैक्टरी की सीएसआर फंड के तहत पहल झिरका पुलिस को सौंपी नई गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजपुर झिरका। जिले में अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयासों को मजबूती प्रदान करते हुए स्थानीय मीट फैक्टरी संचालकों ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड के माध्यम से एक नई गाड़ी नूंह पुलिस को सौंपी है। यह गाड़ी फिरोजपुर झिरका पुलिस को प्रदान की गई, जो पुलिस और निजी क्षेत्र के बीच बढ़ते तालमेल का प्रतीक है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिला पुलिस लगातार अपराधों को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय है। इसी कड़ी में मीट फैक्टरी संचालकों का यह सहयोग महत्वपूर्ण साबित होगा, जो पुलिस की गश्ती और जांच प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाएगा। मीट फैक्टरी के संचालक और मैनेजरों के मुताबिक यह पहल समाज सेवा के तहत की गई है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी। इस गाड़ी को सौंपने के कार्यक्रम में प्रमुख मीट फैक्टरी संचालक जैसे फेयर एक्सपोर्ट मांडीखेडा आलमीन टॉस, अल नवेद यूनाइटेड घाटा शमसाबाद आदि शामिल थे।