{"_id":"6adbb3c4617482420303ffb7","slug":"female-worker-dies-after-falling-from-construction-site-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105196-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निर्माणाधीन साइट से गिरकर महिला मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निर्माणाधीन साइट से गिरकर महिला मजदूर की मौत
विज्ञापन
पालम विहार के सतगुरु एन्क्लेव में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार के सतगुरु एन्क्लेव में निर्माणाधीन साइट पर काम के दौरान महिला मजदूर प्रभा की मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार शाम करीब दस फुट ऊंची दीवार से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। प्रभा मूलरूप से मध्य प्रदेश की निवासी थी और साइट पर मजदूर के तौर पर काम करती थी। हादसे के समय वह दीवार पर पानी डालने के लिए उसके ऊपर चढ़ी हुई थी। इसी दौरान वह नीचे गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस को मामले की सूचना बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। उन परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है जिनमें महिला ऊंचाई से नीचे गिरी। निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।