फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fdsgf

Gurugram News: पलवल में नहीं चलेंगे डीजल ऑटो और पुराने वाणिज्यिक वाहन

Fri, 07 Nov 2025 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
fdsgf
-एक जनवरी 2027 से केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को ही मिलेगी अनुमति
विज्ञापन

- बीएस-फाॅर से नीचे वाले वाणिज्यिक वाहनों का दिल्ली प्रवेश प्रतिबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए परिवहन विभाग ने कई कदम उठाए हैं। पलवल के आरटीए सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत अब पुराने वाणिज्यिक माल वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। बीएस-चार से नीचे श्रेणी वाले सभी गैर-दिल्ली पंजीकृत एलडीवीएस, एमडीवीएस और एचडीवीएस वाहनों को अब राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह कदम एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।


सचिव आरटीए ने बताया कि ऑटो रिक्शा को भी पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा रहा है। दिशा-निर्देशों के अनुसार, एनसीआर के सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों में 31 दिसंबर 2025 तक तथा पलवल सहित अन्य जिलों में 31 दिसंबर 2026 तक केवल सीएनजी या इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ही चलाने की अनुमति होगी। 1 जनवरी 2027 से पूरे एनसीआर क्षेत्र में डीजल या पेट्रोल चालित ऑटो रिक्शा पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा। उन्होंने सभी परिवहन संघों, प्राधिकरणों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे नए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों की अवहेलना को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 के उल्लंघन के रूप में माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed