फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Father and two daughters died due to car collision

Gurugram News: कार की टक्कर से पिता व दो बेटियों की मौत

Sun, 11 Jun 2023 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Father and two daughters died due to car collision
पत्नी की हालत गंभीर, अन्य का पैर टूटा
विज्ञापन

सड़क पर खड़े लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पुन्हाना-शिकरावा रोड पर गोविंसपुर गांव के पास सड़क पर खड़े पति-पत्नी व उनकी दो पुत्रियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और दो पुत्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और एक अन्य युवक का पैर टूट गया। हादसा इतना भयंकर था कि कार लोगों को टक्कर मारने के बाद एक बिजली के खंबे से जा टकराई, चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव गुलालता निवासी शहजाद पत्नी अमता, पुत्री सहरीन व पुत्री जारा व चचेरे भाई सलमान के साथ सिंगार गांव में एक शादी में शिरकत करने गए थे। रात को करीब सात - आठ बजे वापसी के दौरान शिकरावा रोड पर गोविंसपुर गांव के पास सड़क पर खड़े थे, तभी गुलालता की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी। जिससे शहजाद, सहरीन व जारा की मौत हो गई, जबकि अमता व सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा लोगों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पिता व दोनों पुत्रियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल अमता की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और सलमान का एक पैर टूट गया है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो दुर्घटना के बाद बिजली के खंबे से टकराई कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed