फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers protest live updates 1 january 2021 kisan andolan continues for 37th day singhu tikri ghazipur chilla and other borders closed

किसान आंदोलन का 37वां दिनः यूपी गेट पर 60 वर्षीय किसान की मौत, हृदयाघात बताई जा रही वजह

Fri, 01 Jan 2021 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 Jan 2021 06:09 PM IST
सार

एक ओर जहां आज नए साल की शुरुआत हुई है, वहीं कोहरे और शीतलहर के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतनी ठंड के बावजूद देश के अन्नदाताओं का हौसला नहीं टूटा है और आज उनका आंदोलन 37वें दिन में प्रवेश कर चुका है। ऐसी ठंड जब लोग बिस्तर पर से नहीं उतरना चाहते हमारे किसान दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए डटे हुए हैं। इनका कहना है कि जब तक सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेती यह अपने घरों को नहीं जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रोजाना की तरह आज भी किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की कई सीमाएं और रास्ते बंद हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....

विज्ञापन
Farmers protest live updates 1 january 2021 kisan andolan continues for 37th day singhu tikri ghazipur chilla and other borders closed
यूपी गेट पर आंदोलन में किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान की मौत के बाद बोले नेता- इस बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे

विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान गल्तान सिंह की मौत के बाद अन्नदाताओं में शोक की लहर है। किसान नेताओं ने कहा इस बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

किसानों ने नए साल पर गुड़ की खीर खाकर खुशियां मनाईं
किसानों ने नए साल पर गुड़ की खीर का लंंगर बांटा। किसानों का कहना है कि अगर सरकार नहीं मानी तो हम इस साल लोहड़ी भी यहीं मनाएंगे।


थेरेपी तमाम रोगों का सिंघु बॉर्डर पर किया जा रहा इलाज
किसान आंदोलन में बैठे सर्वाइकल, कैंसर, बीपी और डायबिटीज के मरीजों का थेरेपी के जरिए सिंघु बॉर्डर पर इलाज किया जा रहा है।


केएफसी बना किसान फूड कॉर्नर
सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोेलन के चलते किसानों ने वहां स्थित केएफसी के आउटलेट का नाम बदलकर किसान फूड कॉर्नर कर दिया है।


जंतर-मंतर पर बैठेक कांग्रेसी नेताओं ने परिवार संग मनाया जश्न
कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया। अरदास कर आंदोलन के दौरान मृतक किसानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन


मंच के सामने रखा गया है मृत किसान पार्थिव शरीर
यूपी गेट पर जिस किसान की आंदोलन के दौरान मौत हुई है उसका पार्थिव शरीर मंच के सामने रखा गया है। अन्य किसान उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर इस आंदोलन की पहली शहादत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी गेट पर 60 वर्षीय किसान की मौत
यूपी गेट पर किसान आंदोलन में शामिल बागपत के भगवानपुर निवासी 60 वर्षीय गल्तान सिंह पंवार की आज सुबह मृत्यु हो गई। निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद मृतक का पार्थिव शरीर यूपी गेट पर लाया जाएगा। जहां सभी किसान उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

सिंघु बॉर्डर पर चल रही किसान नेताओं की बैठक
सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं की बैठक चल रही है जिसमें वो चार तारीख को होने वाली बैठक और आगे के आंदोलन को कैसे चलाना है उसकी रणनीति तैयार कर रहे हैं।

दिल्ली यूपी बॉर्डर पर जारी है आंदोलन
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर(गाज़ीपुर बॉर्डर) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 35वें दिन भी जारी है।


आज दिन में सिंघु बॉर्डर पर निकाला जाएगा नगर कीर्तन
आज दिन में सिंघु बॉर्डर पर नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यहां जितने दूर में किसानों ने डेरा डाला है उतने दूर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह दूरी करीब 8-10 किलोमीटर की है।

घरों से दूर किसान सीमाओं पर मना रहे नया साल
दिल्ली के सिंघु, टिकरी, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर समेत बुराड़ी आदि जगहों पर प्रदर्शन कर रहे किसान सीमा पर ही नया साल मना रहे हैं। उनका कहना है कि हम तो चाहते हैं कि सरकार हमारी बात मान ले लेकिन सरकार तीनों कानून वापस नहीं ले रही है, इसलिए हम यहीं डटे रहेंगे। एक शख्स जो अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर आंदोलन में 37 दिन से डटा हुआ है उसका कहना है कि उनकी पत्नी कहती हैं कि आप वहीं रहो हम घर का सारा काम देख लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed