{"_id":"65301d4f4a9f39f065050b78","slug":"farmer-murdered-in-land-dispute-dead-body-hanged-from-a-tree-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-16635-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जमीन के विवाद में किसान की हत्या, पेड़ से लटकाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जमीन के विवाद में किसान की हत्या, पेड़ से लटकाया शव
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। थाना क्षेत्र फर्रुखनगर में जमीन के विवाद व रंजिश के कारण किसान राजेश कुमार की जहर देकर हत्या कर दी गई। आत्महत्या जैसा मामला दिखाने के लिए गले में फंदा डालकर शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को शिकायत दी है।
खेड़ा खुर्मपुर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह दो भाई हैं और अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। 10 अक्तूबर की शाम को पांच बजे उसके पास फोन आया कि उसके पिता रस्सी से बंधे हुए पेड़ पर लटके हुए हैं। पैर जमीन पर टिक रहे थे। जाहिर था किसी ने हत्या करके आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की थी।
उसने बताया कि हमारा जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। इसको लेकर मुकदमा भी विचाराधीन है। आरोपी ने पूर्व में जान से मारने की धमकी भी दी थी जिसकी पुलिस को शिकायत की थी। दो अक्तूबर को आरोपियों ने जमीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि 9 अक्तूबर को उसके पिता राजेश कुमार पुलिस के पास शिकायत लेकर गए कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। इसे पुलिस ने नहीं लिया। यह शिकायत मृतक की जेब से मिली है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम से चलेगा। जांच की जा रही है।