{"_id":"6ada5f9bf69a97919500ed8b","slug":"family-attacked-with-sticks-and-rods-over-garbage-dumping-four-arrested-including-a-minor-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-105088-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कूड़ा डालने पर हुए विवाद में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, नाबालिग समेत चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कूड़ा डालने पर हुए विवाद में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, नाबालिग समेत चार काबू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना के बहरामपुर गांव में प्लॉट के सामने कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को नाबालिग समेत चार आरोपी काबू किए हैं। सेक्टर-65 से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमु (45) व ताल सिंह (75) निवासी नया बहरामपुर गांव और रिंकू (28) निवासी भैसरावली, फरीदाबाद के रूप में हुई है। 16 अक्तूबर को हुए हमले में चौकीदार, उसकी पत्नी, बेटे व बेटी के साथ मारपीट की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों एक प्लाॅट शिकायतकर्ता के घर के सामने है, जिसमें शिकायतकर्ता के परिजन कूड़ा डालते हैं। इसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी होने पर आरोपियों ने मारपीट की।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर सेक्टर-65 थाने में मारपीट संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपी काबू किए हैं। नाबालिग आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल संबंधी धाराओं के तहत आगामी कार्रवाई की जा रही है। - नवीन शर्मा, एसीपी (क्राइम) गुरुग्राम