फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fake police officer who extorted money from drivers arrested

Gurugram News: वाहन चालकों से वसूली करने वाला फर्जी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fake police officer who extorted money from drivers arrested
पुलिस में भर्ती नहीं हो पाया तो खरीद लाया वर्दी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वाहन चालकों से वसूली करने वाले फर्जी पुलिस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले दिनों हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। लेकिन उसका चयन नहीं हो सका। ऐसे में पुलिस की वर्दी खरीदी और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कैब और बाइक टैक्सी चालकों से अवैध उगाही करनी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एक दिन पहले सेक्टर-29 थाना पुलिस को कुछ बाइक चालकों ने शिकायत दी कि एक पुलिसकर्मी उनको डरा-धमकाकर अवैध रूप से उगाही कर रहा है। उन्हें शक है कि वह एक फर्जी पुलिसकर्मी है। आरोपी चार दिनों से वारदात को अंजाम दे रहा है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को गुरुग्राम से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान जींद के रहने वाले अंशुल के रूप में हुई।
विज्ञापन




हरियाणा पुलिस में भर्ती होना चाहता था आरोपी

एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह हरियाणा पुलिस में भर्ती होना चाहता था। लेकिन वह परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाया। ऐसे में उसने अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए पुलिस की वर्दी का इंतजाम किया और तौर तरीके सीखने लगा। इसके बाद उसने मेट्रो स्टेशन के पास खड़े होने वाले कैब और बाइक टैक्सी चालकों पर अपना रौब जमाते हुए उनसे उगाही करनी शुरू कर दी। इससे पहले वह फरीदाबाद अदालत में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य कर रहा था। लेकिन इस कार्य में उसे संतुष्टि नहीं मिल रही थी जिसके बाद उसने पुलिसकर्मी बनकर उगाही करने और जल्द पैसा कमाने के लिए यह प्लान बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त वर्दी बरामद की जानी है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाना है कि आरोपी वर्दी कहां से लाया और उसने इसके अलावा किन वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed