फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fake packers and movers cheated

फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी बनाकर महिला से ठगी

Fri, 22 Jul 2022 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fake packers and movers cheated
बादशाहपुर। मारुति कुंज की रहने वाली एक महिला के साथ फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स ने ठगी कर ली। इसका नंबर उन्होंने गूगल से सर्च किया था। आरोपी महिला का न सिर्फ सामान लेकर चंपत हुए बल्कि उसकी कार भी ले उड़े। महिला की कार व सामान मध्यप्रदेश के नागौद तक ले जाना था, लेकिन डिलीवरी डेट बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने सामान नहीं पहुंचाया तो महिला को शक हुआ। पीड़िता ने भोंडसी थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मारुति कुंज के श्रीराम एन्क्लेव की निवासी निकेश पवार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-68 स्थित एरिया मॉल के मैनेजमेंट विभाग में काम करती हैं। अगले कुछ ही दिनों में उनकी ज्वाइनिंग मध्यप्रदेश के नागौद स्थित एक निजी कंपनी में होनी है। इसी क्रम में शिफ्टिंग के लिए वह इंटरनेट पैकर्स एंड मूवर्स की तलाश कर रही थीं। गूगल के माध्यम से उनको ग्रेट इंडिया पैकर्स एंड मूवर्स के बारे में पता चला, जिसके बाद उसके मालिक अनिल नयान वालिया से उनकी बात हुई।
विज्ञापन

-------
लुहारली टोल पर फास्टैग से कटी धनराशि
अनिल वालिया ने गीतिका शिफ्टिंग द्वारा सामान व उनकी कार को तय पते पर पहुंचाने की बात कही। पिछले मंगलवार को अनिल ने निकेश के पास तीन लड़कों को भेजा जो घर का सारा सामान पैक करके बजघेड़ा स्थित अपने गोदाम में ले गए। दो दिन बाद बृहस्पतिवार को एक और व्यक्ति आया। वह उनकी स्विफ्ट गाड़ी लेकर गया। इसके बाद निकेश ट्रेन से एमपी (नागौद) के लिए निकल गईं। इसी बीच रविवार रात को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर स्विफ्ट कार के फास्टैग से लुहारली टोल पर पैसे कटने का मैसेज आया, जिसके बाद उनकी आशंका बढ़ गई तो उन्होंने अनिल नयान वालिया से इस बारे में बात की। इस पर अनिल ने कहा कि चालक से बात करता हूं। इसके बाद अनिल ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में अनिल से पीड़िता ने अपने सामान की जानकारी लेनी चाही तो वह अभद्रता करने लगा और अब फोन नहीं उठा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed