फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fake ASI arresting villagers

ग्रामीणों पर रौब झाड़ रहा नकली एएसआई गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2022 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Fake ASI arresting villagers
गुरुग्राम। खेड़कीदौला इलाके के गांव भांगरौला में एक फर्जी पुलिसवाला ग्रामीणों पर रौब झाड़ रहा था, जिसके हाल-भाव पर शक हुआ तो गांव वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम की है, जब कुछ ग्रामीणों को एक व्यक्ति खुद को एएसआई बताकर उन पर रौब झाड़ रहा था। खेड़कीदौला थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक आरोपी को करीब एक माह पहले ही पटौदी थाने से बर्खास्त किया गया था। बालकृष्ण, लखन, राजीव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वह शनिवार रात को गांव भांगरौला में थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी बात-बात पर रौब दिखा रहा था। ग्रामीणों का शक गहराया तो उन्होंने उससे पूछताछ की। इस पर आरोपी ने खुद को खेड़कीदौला थाने में तैनात एएसआई बताया। यह बात ग्रामीणों को हजम नहीं हुई। इस पर उन्होंने युवक का आईडी कार्ड मांगा। आईडी कार्ड के जरिए उसकी पहचान राजीव नगर निवासी प्रमोद नायक के रूप में हुई। खुद को घिरता देख आरोपी मौके से भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

-----
पटौदी थाने में क्लास-4 कर्मचारी था
हालांकि, कथित तौर पर उसके कुछ अन्य साथी भी थे जो मौके से फरार होने में कामयाब रहे। खेड़कीदौला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से प्राथमिक पूछताछ के मुताबिक वह पटौदी थाने में क्लास-4 कर्मचारी था। पिछले माह ही थाना प्रभारी की सिफारिश पर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। आरोपी लोगों में अपना रौब जमाने के लिए शनिवार को वर्दी पहनकर निकला था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाएगी कि उसको वर्दी कहां से मिली और आईडी कार्ड कहां से बनवाया। हालांकि, आरोपी द्वारा किसी के साथ ठगी की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed