फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Exhibition in Gurugram: Price is heavy on new vehicles, ride on vintage cars

गुरुग्राम में लग रही प्रदर्शनी : कीमत में नई गाड़ियों पर है भारी, विंटेज कारों की सवारी

Fri, 26 Nov 2021 04:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Exhibition in Gurugram: Price is heavy on new vehicles, ride on vintage cars
प्रदर्शनी में शामिल 1952 की फिएट कार। - फोटो : Aligarh
गुरुग्राम (दीपक शर्मा)। आधुनिक और स्मार्ट कार के बीच आज भी विंटेज कार की सवारी इन नई गाड़ियों पर भारी पड़ रही है। गुरुग्राम के सेक्टर-28 स्थित म्यूजियो कैमरा परिसर में चल रही विंटेज कार प्रदर्शनी में कुछ दिनों बाद नीलाम होने वाली गाड़ियों की कीमत एक करोड़ से भी ऊपर प्रस्तावित है। इन गाड़ियों से जुड़े हुए दिलचस्प किस्से और इनका इतिहास कार के शौकीनों की नजर में इनको और भी बेशकीमती बना देता है। 24 नवंबर से 26 नवंबर तक इन विंटेज गाड़ियों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। 20 चुनिंदा विंटेज कारों में से 9 को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

हिस्टोरिक ऑप्शंस के सीईओ अमन तन्ना कहते हैं कि उनके यहां 1959 में बनी कैडिलैक पिंक सेडान डी विले एक खास गाड़ी है। नीलामी में इसकी कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपए तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इस गाड़ी को हॉलीवुड की फिल्मों में प्रमुखता से देखा जा सकता है। मशहूर पश्चिमी सिंगर एल्विस प्रिसले कि पसंदीदा रही यह गाड़ी कार प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस गाड़ी में फैक्ट्री फिटेड एयर कंडीशनर और म्यूजिक सिस्टम है। 8 सिलेंडर की इस गाड़ी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन शामिल है। इस गाड़ी का डिजाइन स्पेसक्राफ्ट टेक्नोलॉजी से बहुत मिलता है। इसी तरह प्रदर्शनी में 1958 की मॉरिस गैराज 1500 स्पोर्ट्स कार, उस समय की है जब एयरोडायनेमिक्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी शुरू की थी। प्रदर्शनी में 1958 की टोयोटा एफजे 40 लैंड क्रूजर, 1928 की बेबी आस्टिन, 1934 की कैडिलैक 355 डी इंपीरियल सिडान भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इनकी कीमत भी नीलामी के दौरान 30 से 40 लाख के बीच प्रस्तावित होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल के इतिहास को जानने का माध्यम है प्रदर्शनी
कभी राजघरानों और अमीर घरानों की शान रही विंटेज कारें आम जनता के लिए और खास तौर से नई पीढ़ी के लिए ऑटोमोबाइल के इतिहास को जानने का भी एक माध्यम है। वॉइस चेयरमैन मदन मोहन कहते हैं कि भारत में नई पीढ़ी को ऑटोमोबाइल के इतिहास से और उसके बदलते स्वरूप से परिचित कराने के माध्यम बहुत कम है। विंटेज कार प्रदर्शनी एक मंच है जिससे नई पीढ़ी को पता लगता है कि कार की डिजाइन और टेक्नोलॉजी में किस-किस समय क्या-क्या बदलाव हुए। हमारे यहां तकरीबन 100 वर्ष पुरानी बेबी आस्टिन से लेकर 1980 की मर्सडीज बेंज तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed