{"_id":"6830c3579304b7ef8e0bd894","slug":"ex-serviceman-lost-his-life-due-to-doctors-negligence-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103531-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डॉक्टर की लापरवाही से पूर्व सैनिक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डॉक्टर की लापरवाही से पूर्व सैनिक की गई जान
विज्ञापन
-मौत का कारण पूछने पर बाउंसर बुलाकर परिजनों को पिटवाने का आरोप, कई की हालत गंभीर
रूटीन चेक-अप के लिए गया था पूर्व सैनिक महेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। होडल शहर के किशन अस्पताल में गलत इलाज के कारण एक पूर्व सैनिक की मौत का मामला सामने आया है। उजीना निवासी मृतक के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने डाॅक्टरों से उसकी मौत का कारण पूछा तो अस्पताल मालिक ने दबंगई दिखाते हुए बाउंसर बुलाकर हमें बुरी तरह से पीटा। इससे मृतक का भाई रिटायर्ड सूबेदार जयभगवान, पूर्व मंत्री संजय सिंह का भाई गिर्राज सिंह, सेवानिवृत्त एसआई बिजेंद्र सिंह व अन्य परिजन घायल हो गए। अस्पताल के खिलाफ होडल थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उजीना निवासी पूर्व सूबेदार जयभगवान ने बताया कि उसका छोटा भाई पूर्व सैनिक महेंद्र 20 मई को होडल के किशन अस्पताल में भर्ती हुआ था। 22 मई को डाक्टर ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि महेंद्र की तबीयत ज्यादा खराब है। वे अस्पताल पहुंच पाते उससे पहले ही महेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने जब महेंद्र की मौत का कारण पूछा तो डाक्टर व अन्य लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि यदि तुमसे इलाज नहीं हो रहा था तो हमें बता देते, हम किसी अन्य अस्पताल में महेंद्र को एडमिट करवा देते। आरोप है कि इतना कहते ही डाक्टर बिरेंद्र और महेश ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। तभी वहां पर 15-20 बाहर के बाउंसर लड़के आ गए और उन्होंने मृतक के परिजनों को बुरी तरह से लाठी, डंडो से पीटा तथा गिर्राज व बिजेंद्र के गले की सोने की चैन भी छीन ली।
जैसे-तैसे पीड़ितों ने होडल थाने में फोन कर पुलिस को बुलाया और पुलिस की मदद से वे बचकर होडल थाने पहुंचे। जहां पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई। होडल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्णगोपाल ने बताया कि प्रिवेंटिव एक्शन लेते हुए गुरुवार को ही 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि अस्पताल के मालिक ने जमानत करवा ली है। मामले की जांच जारी है।