फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Entrepreneurs outraged over unauthorized construction.

Gurugram News: अनधिकृत निर्माण पर उद्यमियों में आक्रोश

Thu, 24 Sep 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs outraged over unauthorized construction.
गुरुग्राम। दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी अनधिकृत रिहायशी निर्माण से आक्रोशित हैं और प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। दौलताबाद रोड उद्योग संघ के सदस्यों ने बताया कि 300 औद्योगिक इकाइयों वाले इस क्षेत्र में कई कॉलोनियां बस गई हैं। गंदगी, सीवेज और कूड़े की समस्या से उद्योगों को परेशानी होती है। यह औद्योगिक इलाका 1966 से स्थापित है और सभी लाइसेंसी इकाइयां सरकार को कर देती हैं। कॉलोनियों के विस्तार और प्लॉट काटे जाने से कई मसले खड़े हुए हैं। सड़कों पर छज्जे और बहुमंजिला इमारतें आपातकालीन वाहनों का रास्ता रोकती हैं। एमएसएमई इकाइयों ने प्रशासन के असहयोग पर दूसरे राज्यों में शिफ्ट होने की चेतावनी दी है। इससे 15000 लोगों का रोजगार प्रभावित होगा और बेरोजगारी बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed