फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Energy Minister suspended the SDO of DHBVN

Gurugram News: ऊर्जा मंत्री ने डीएचबीवीएन के एसडीओ को किया निलंबित

Tue, 06 May 2025 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Energy Minister suspended the SDO of DHBVN
- डीएचबीवीएन में कार्यरत अवनीत भारद्वाज फर्रुखनगर में एसडीओ के पद पर हैं तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमण्डल अधिकारी (एसडीओ) अवनीत भारद्वाज को ड्यूटी में कोताही बरतने पर तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के अनुशंसा की है। वह फर्रुखनगर में तैनात हैं। मंत्री ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार फर्रुखनगर सबडिवीजन के अंतर्गत लंबित कनेक्शनों का विश्लेषण करने पर पता चला कि 180 घरेलू कनेक्शन और 32 वाणिज्यिक कनेक्शन लंबित हैं, जिनमें से 16 घरेलू कनेक्शन और 12 वाणिज्यिक कनेक्शन आरटीएस समय सीमा से बाहर हो गए हैं जोकि बहुत चिंताजनक है। इसके अलावा, कनेक्शनों के रिकॉर्ड को देखने के बाद पता चला है कि सबडिवीजन में 2 किलोवाट के कुछ घरेलू कनेक्शन 3 महीने से अधिक समय से लंबित हैं। इन 2 किलोवाट के घरेलू कनेक्शनों को जारी करने में देरी के बारे में एसडीओ से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने बचाव में कोई उचित जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed