फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encroachment is taking place in the green belt built in Sector-46, 47

Gurugram News: सेक्टर-46, 47 में बने ग्रीन बेल्ट में हो रहा अतिक्रमण

Fri, 27 Feb 2026 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Encroachment is taking place in the green belt built in Sector-46, 47
बादशाहपुर। बख्तावर चौक से सेक्टर-46 और 47 की तरफ जाने वाले मार्ग पर बना हरित क्षेत्र अतिक्रमण का शिकार बन रहा है। इस सड़क के दोनों ओर हरियाली के लिए जगह बनी हुई है लेकिन इस जगह के अंदर गंदगी का अंबार और अवैध तरीके से कमरे बनाए हुए हैं। निवासी सुशील बिधुरी का कहना है कि हरित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए की गई फेंसिंग टूटी हुई है और इनके अंदर अवैध तरीके से पक्की ईंट और टिन के कमरे बनाए हुए हैं। इन कमरों का इस्तेमाल निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, सरिया, स्टील, ईंट, लकड़ी और अन्य सामग्री रखने के लिए किया जा रहा है। वहीं कई कमरों में लोग भी रह रहे हैं। सेक्टर-47 निवासी विरेंद्र त्यागी ने बताया कि इन ग्रीन बेल्ट की हालत इतनी खराब है कि कचरे के साथ ही इसमे सीएंडडी वेस्ट भी डाला जा रहा है, जो वातावरण में प्रदूषण फैला रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed