फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees staged strike for various demands including salary

Gurugram News: वेतन समेत विभिन्न मांगों के लिए कर्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 09 Jul 2024 04:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Employees staged strike for various demands including salary
गुरुग्राम। जीएमडीए और एफएमडीए में हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से सी व डी ग्रुप के कर्मचारियों ने सोमवार को वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर कार्यालय पर धरना दिया। उनका कहना है कि अनुबंध समाप्त होने के तीन माह बाद भी बिना वेतन के कार्य करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण में करीब 450 कर्मचारी विभिन्न पदों पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च में अनुबंध समाप्त हो गया था, इसके बाद अभी तक बढ़ाया नहीं गया है। इससे कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि वित्त विभाग ने उनके अनुबंध पर रोक लगाने की बात कही है। वह लोग जीएमडीए व एफएमडीए में करीब छह साल से कार्यरत हैं। ऐसे में उनका अनुबंध बढ़ाया जाए और वेतन जल्द दिया जाए। जीएमडीए के सीईओ ए. श्रीनिवास ने कर्मचारियों को बुलाकर मांग पत्र देने को कहा। कर्मचारियों की हड़ताल से कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed